शिशिर शुक्ला
मीडिया पर मनुवादी या सवर्णवादी आरोप लगाना एक तरह से मूर्खतापूर्ण है। यह एक निजी प्रश्न है मैं समझता हूं कि आरोप लगाने वालों की अपनी निगाह और नीयत साफ नहीं है। अन्ना का आंदोलन पिछले 15 दिनों में सबसे बड़ी राष्ट्रीय खबर थी और अभी भी है। भारतीय मीडिया ही नहीं पूरी वैश्विक मीडिया ने असाधारण तरह से इसे छापा है। जिस घटना या परिघटना को सभी लोग पिछले 30 सालों का जन-आंदोलन बता रहे हैं, जिसमें जन-भागीदारी, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असाधारण और ऐतिहासिक रही है उसको कवर भी असाधारण ही मिलेगी। यह सभंव है कि इस दौरान कई दूसरी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समस्याओं को थोड़ी कम कवरेज मिली हो, लेकिन उसके लिए मीडिया पर किसी राजनीतिक या व्यवसायिक या वर्गीय पूर्वागह का आरोप लगाना गलत है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.comपर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
<!--[if gte mso 9]>














