शिशिर शुक्ला
समाचार4मीडिया.कॉम
ईटीवी के सभी हिन्दी चैनलों पर प्रसारित किया जाने वाला कार्यक्रम सेन्ट्रल हॉल अब ईटीवी के उर्दू चैनल पर शुरू किया गया है। इसे हरिशंकर व्यास जी प्रस्तुत करते है। जगदीश चन्द्रा के निर्देश पर यह कार्यक्रम अब ईटीवी के उर्दू चैनल पर भी प्रसारित हो रहा है। समाचार4मीडिया.कॉम से बात करते हुये ईटीवी प्रबंधन ने इस खबर की पुष्टी की और बताया कि कार्यक्रम लोकप्रियता के चलते यह फैसला किया गया हैं। इस कार्यक्रम में राजनीति के जाने माने लोगों से समसामायिक मुद्दों पर चर्चा होती हैं। ईटीवी उर्दू पर इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात साढे नौ बजे किया जा रहा हैं।
समाचार4मीडिया के साथ एक खास मुलाकात में जगदीश चन्द्रा से एक साथ कई टॉक शो प्रसारित होने का कारण पूछे जाने पर उन्होने कहा कि यह जनता की मांग है और हम इसे पूरा कर रहे हैं। पिछले कई महिनों से वरिष्ठ पत्रकार संतोष भारतीय का दो टूक और हाल में ही वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला का सच्ची बात कार्यक्रम भी प्रसारित किया जा रहा हैं।










0 comments:
Post a Comment