दिल्ली में ठंड हर दिन रेकॉर्ड तोड़ रही है। गुरुवार को पारा 43 साल का रेकॉर्ड तोड़ते हुए 4.4डिग्री तक लुढ़का, तो आज सुबह साढ़े पांच बजे पारा मौसम के सबसे निचले स्तर 2.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। कल न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम अधिकारियों ने अनुमान व्यक्त किया है कि कल भी इसी तरह का मौसम रहेगा और तापमान चार से लेकर 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।
उधर, ठंड के साथ कोहरे की मार भी जारी है। कोहरे का असर ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ा है। ट्रेनों और फ्लाइट्स का लेट होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी दिल्ली आने-जाने वाली 12 ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जबकि 26 ट्रेनें लेट हैं।











0 comments:
Post a Comment