Friday, 4 January 2013

मुसलमानों ने डर और लालच में मोदी को दिया वोट: कलराज

Senior BJP leader Kalraj Mishra

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश में पार्टी के सीनियर नेता कलराज मिश्र ने कहा है कि गुजरात में मुसलमानों ने भी नरेंद्र मोदी को वोट दिया, क्योंकि इसके पीछे उनका डर और लालच था। डर इस बात का कि वे मोदी के खिलाफ जाकर उनकी आंखों की किरकिरी नहीं बनना चाहते थे और लालच था विकास का।

कलराज मिश्र ने कहा, 'मुसलमानों ने मोदी को ही वोट दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि मोदी की ही सरकार बननी है। सत्ता के साथ रहकर ही उनका भी विकास संभव है। दरअसल, वे मोदी की आंखों की किरकिरी नहीं बनना चाहते थे।'

मोदी की प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के बारे में कलराज ने कहा कि गुजरात में मोदी का कोई विकल्प नहीं है। नरेंद्र मोदी नैशनल लेवल पर एक बड़े जन नेता हैं। उनकी स्वीकार्यता पूरे देश में बढ़ी है। समय आने पर उचित फोरम में यह तय किया जाएगा कि प्रधानमंत्री का दावेदार कौन होगा।

0 comments:

Post a Comment