Friday, 4 January 2013

सीमा लांघोगी तो चुकानी होगी कीमत: कैलाश विजयवर्गीय

kailash-vijayvargiya

महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर लगाम कसने के शोर के बीच मध्यप्रदेश के एक बीजेपी नेता के बयान से विवाद खड़ा हो गया है। मध्यप्रदेश के एक वरिष्ठ बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि औरतें अपनी सीमाएं लांघ देती हैं और उसका खामियाज़ा भुगतती हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को मध्य प्रदेश की कैबिनेट में एक अहम पद पर आसीन वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने रामायण के हवाले से कहा, 'एक ही शब्द है- मर्यादा। मर्यादा का उल्लंघन होता है, तो सीता-हरण हो जाता है। लक्ष्मण रेखा हर व्यक्ति की खींची गई है। उस लक्ष्मण रेखा को कोई भी पार करेगा, तो रावण सामने बैठा है, वह सीता हरण करके ले जाएगा। 

विजयवर्गीय के इस गैर ज़िम्मेदाराना बयान से पार्टी की काफी फजीहत हो गई है। 

0 comments:

Post a Comment