Monday, 7 January 2013

हिमाचल में जनजातीय क्षेत्रों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को यहां अनाडेल मैदान से प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के लिए पवन हंस की हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया। हाल ही में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लीज पर पवन हंस हेलीकॉप्टर की सेवाएं लेने का निर्णय लिया गया था। जनजातीय क्षेत्रों के लोगों की लंबे समय से इसकी मांग अधूरी थी। सर्दियों के मौसम में बर्फबारी के कारण आमतौर पर ये इलाके शेष राज्य से कट जाते हैं। 

8 जनवरी को शिमला जिला के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार के लिए यह हेलिकॉप्टर अपनी पहली उड़ान भरेगा। 26 सीटों वाला यह हेलिकॉप्टर जनजातीय क्षेत्रों से लोगों को लाने व वापस ले जाने में बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। इससे विशेषकर चम्बा जिला के पांगी, लाहौल-स्पीति जिला और डोडरा क्वार क्षेत्र के साथ-साथ किन्नौर जिला के लोग लाभान्वित होंगे। 

प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों में विभिन्न स्थानों से पर्यटकों को बाहर निकालने के लिए भी प्रदेश सरकार हेलिकॉप्टर की सेवाएं लेती है।

0 comments:

Post a Comment