10:13 pm
रिलायंस ब्राडकॉस्ट नेटवर्क
(आरबीएनएल) ने अपनी क्षेत्रीय पहुंच में बढ़ोतरी करते हुए बिहार और झारखंड के लिए
भोजपुरी चैनल बिक मैजिक शुरू करने की घोषणा की है। इसके पहले कंपनी ने हाल ही में
उत्तर प्रदेश में जेवी चैनल बिग आरटीएल थ्रिल शुरू किया था, जिसमें ऐक्शन को प्रमुखता दी गई है। 21 जनवरी से शुरू हो रहा यह चैनल न
केवल धनबाद, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, आरा, जमशेदपुर और रांची में उपलब्ध होगा, बल्कि बिहार और झारखंड के छोटे
कस्बों में अपनी पहुंच रखेगा।
चैनल की पहली झलक में भोजपुरी
सुपरस्टार रवि किशन सामने आए। रवि किशन ने कहा, 'मैं बिग मैजिक बिहार व झारखंड का
हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूं। भोजपुरी फिल्मों में काम करके मैं एक
भोजपुरी चैनल की अहमियत समझता हूं। मुझे भरोसा है कि मेरे प्रशंसक मुझे पुलिस
फाइल्स कार्यक्रम में देखकर खुश होंगे और क्षेत्र में यह अव्वल शो बनकर सामने आएगा।
0 comments:
Post a Comment