Friday, 4 January 2013

30 साल का हुआ ‘Internet’


 नए साल की शुरुआत के साथ ही इस युग में क्रांतिकारी संचार माध्यम के नाम से जाना जाने वाले इंटरनेट ने बीते मंगलवार 1 जनवरी 2013 को अपनी सर्विस के 30 साल पूरे कर लिए. पुराने नेटवर्किंग सिस्टम को पूरी तरह से हटाकर कंप्यूटर नेटवर्क ने औपचारिक रूप से 1 जनवरी 1983 को काम करना शुरू किया था.
ठीक उसी दिन अमेरिका के रक्षा विभाग द्वारा संचालित अर्पानेट नेटवर्क की जगह संपूर्ण तौर पर इंटरनेट प्रोटोकॉल सूट (IPS) संचार प्रणाली के उपयोग को अपना लिया गया, जिसके बाद ये वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) के नाम से जाना जाने लगा.
वेल्स के वैज्ञानिक डोनाल्ड डेविस की डिजाइन पर बेस्ड अर्पानेट नेटवर्क ने 1960 के दशक के आखिरी वर्षों में सैन्य परियोजना के तौर पर काम करना शुरू किया था. कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय और स्टैनफोर्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट जैसे कई संस्थानों ने इसको डेवलप करने में मदद की थी.
1973 में आईपीएस और ट्रांसमिशन कंट्रोल प्रोटोकॉल प्रौद्योगिकी पर काम शुरू हुआ था. इसे इसलिए तैयार किया गया क्योंकि पुराने नेटवर्क कंट्रोल प्रोग्राम (एनसीपी) में कुछ परेशानियां थीं.
ब्रिटेन के कंप्यूटर वैज्ञानिक टिम बर्नर्स-ली ने बाद में 1989 में हाईपरटेक्स्ट डॉक्यूमेंट में इंटरनेट प्रोटोकॉल का उपयोग किया, जिसे वर्ल्ड वाइड वेब के नाम से जाना जाता है.
अब हम और 2013 में प्रवेश कर चुके हैं. इस युग में इंटरनेट, कंप्यूटर का एक ऐसा नेटवर्क है जिसकी मदद से हम दुनिया भर में कहीं भी संपर्क कर सकते है.

0 comments:

Post a Comment