श्री मीडिया समूह अपने बैनर से प्रकाशित हो रहे, लखनऊ से प्रकाशित अखबार “श्री टाइम्स’ का विस्तार कर रहा है। अब 16 पेज के इस कलरफुल अखबार का प्रकाशन दिल्ली औऱ एनसीआर से भी किया जायेगा। समाचार4मीडिया.कॉम से बात करते हुये समूह के सीईओ पंकज वर्मा ने बताया कि पिछले दिनों बैठक में 5 साल की कार्य योजना तैयार की गयी थी जिसमें कई राज्यों में समूह के विस्तार की बात पर विचार किया गया।
पंकज ने यह भी बताया कि अखबार को वेस्ट- ईस्ट यूपी से भी लॉन्च करने की कार्य योजना पर काम किया जाना है, लेकिन इस सब से इतर दिल्ली औऱ एनसीआर के लिये अखबार जल्द ही लॉन्च किया जायेगा। वर्तमान में अखबार के लखनऊ, रायबरेली, फैजाबाद औऱ सीतापुर एडिशन निकल रहे है।
हाल में ही प्रबंधन द्वारा एक नई टीम का गठन किया गया है जिसमें चेयरमैन मनोज द्विवेदी और जबकि वरिष्ठ पत्रकार अजय उपाध्याय को समूह में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के अलावा एडिटर इन चीफ का पद सौंपा गया है। वे न्यूज चैनल, अखबार और पोर्टल तीनों की जिम्मेदारी संभालेगें। इसके अलावा तीनों विंग से पांच लोगों को सीओओ की जिम्मेदारी सौपी गयी है। जिसमें प्रिन्ट से पंकज वर्मा के अलावा, न्यूज चैनल से आलोक अवस्थी, प्रशांत द्विवेदी और एलविना कासिम और पोर्टल से अभय केसरवानी के नाम शामिल हैं।











0 comments:
Post a Comment