देश में बढ़ती बलात्कार की घटनाओं और उन पर चल रही बयानों की सुर्खियों के बीच वरिष्ठ पत्रकार और चिंतक डा. वेद प्रताप वैदिक के एक सनसनीखेज बयान ने फिर इस मामले को गरमा दिया है. श्री वैदिक ने कहा है कि महिलाएं भी बलात्कार करती हैं. इंदौर के माथुर सेवा संस्थान में सेवा सौरभ संस्था द्वारा आयोजित एक व्याख्यान में मुख्य अतिथि के तौर श्री वैदिक ने कहा कि महिलाएं भी बलात्कार करती हैं, इसका उल्लख विदेशी उपन्यासों एवं सत्यकथाओं में मिलता है. बलात्कार केवर महिला-पुरुष से जुड़ा मामला नहीं है, बल्कि यह शक्ति से जुड़ा मामला है.
उन्होंने कहा कि रुस और फ्रांस में इस तरह के कई मामले हैं. पुराने जमाने में राजा-महाराजाओं के महलों में भी ऐसा होता था. उन्होंने कहा कि केवल बलात्कार को नहीं बल्कि शक्ति के तत्व को मुद्दा बनाना चाहिए. यह निर्बल के उत्पीड़न का भी मामला है. उन्होंने कहा कि बलशाली व्यक्ति ही बलात्कार करता है चाहे फिर वह पुरुष हो या महिला.
दूसरी तरफ इंदौर की आईजी अनुराधा सिंह ने कहा कि पिछले कुछ समय में इंदौर जोन के छह जिलों में 24 बलात्कार के मामले सामने आए, जिसमें से 22 रिश्तेदारों तथा परिचितों द्वारा किये गए थे. इसमें से 75 फीसदी बलात्कार देहाती क्षेत्रों में हुए. आईजी ने कहा कि इंदौर शहर में एक नाबालिग के साथ हुए रेप के मामले में आरोपी को घटना से मात्र 36 दिन की सुनवाई में फांसी की सजा हो गई. उसके आठ दिन बाद पास के ही गांव में गैंगरेप हो गया. इसलिए यह समझना भी जरूरी है कि सिर्फ कानून बनाने से काम नहीं चलेगा बल्कि समाजिक स्तर पर भी इसके लिए प्रयास करना होगा.











0 comments:
Post a Comment